• Home
  • Bihar
  • बिहार में नई नीतीश सरकार का कैबिनेट फाइनल; 27 मंत्रियों को विभाग आवंटित, गृह विभाग सम्राट चौधरी के पास
Image

बिहार में नई नीतीश सरकार का कैबिनेट फाइनल; 27 मंत्रियों को विभाग आवंटित, गृह विभाग सम्राट चौधरी के पास

पटना। बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार ने शुक्रवार देर शाम अपना पहला बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 27 नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। सरकार की ओर से विभाग आवंटन का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नए कैबिनेट में सबसे बड़ा और अहम बदलाव गृह विभाग को लेकर किया गया है।

इस बार बिहार का गृह विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया है, जो राज्य की कानून-व्यवस्था को संभालने में अब प्रमुख भूमिका निभाएंगे। यह जिम्मेदारी पहले मुख्यमंत्री के पास रहती थी, ऐसे में इसे एक बड़े परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।
नीतीश कुमार ने अपने पास रखा प्रशासन का विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास फिर से सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) रखा है, जो उनके नियंत्रण में सबसे प्रभावशाली विभागों में गिना जाता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के पास कई अन्य संवेदनशील और नीति-निर्माण से जुड़े विभाग भी रहने की संभावना है।

सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद विभागों का आवंटन होना संकेत देता है कि प्रशासनिक कामकाज को तेजी से पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
27 मंत्रियों को विभाग बांटे गए

शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन में कुल 27 मंत्रियों के बीच विभागों का विभाजन किया गया। जेडीयू और बीजेपी दोनों के मंत्रियों को उनके अनुभव, संगठनात्मक भूमिका और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभाग दिए गए हैं।

राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही एनडीए का संयुक्त प्रशासनिक ढांचा सक्रिय हो गया है, और सभी मंत्रियों को जल्द ही कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पटना से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top