• Home
  • Breaking News
  • बिहार विधानसभा चुनाव हार के बाद तेजस्वी यादव पहली बार दिल्ली रवाना
Image

बिहार विधानसभा चुनाव हार के बाद तेजस्वी यादव पहली बार दिल्ली रवाना

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहली बार बिहार से बाहर निकलें। गुरुवार को तेजस्वी यादव अचानक पटना एयरपोर्ट पहुंचे और वहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

परिवार के साथ दिल्ली की यात्रा

हाल ही में तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री अपने दोनों बच्चों कात्यायनी और इराज के साथ दिल्ली जा चुकी थीं। अब तेजस्वी भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

चुप्पी और राजनीतिक महत्व

चुनाव नतीजों के बाद से तेजस्वी यादव लगातार चुप्पी साधे हुए हैं। न तो उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत की, और न ही राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय उपस्थिति दर्ज की गई। उनकी खामोशी ने इस दिल्ली यात्रा को राजनीतिक रूप से और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है।

यात्रा का उद्देश्य अस्पष्ट

हालांकि, तेजस्वी यादव की यात्रा का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है। पार्टी सूत्र भी फिलहाल कुछ कहने से बच रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह परिवार से मुलाकात करने या राजद के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा करने दिल्ली गए हैं।

पार्टी समीक्षा बैठकें और मंथन

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों ने तेजस्वी यादव से राजद द्वारा की जा रही समीक्षा बैठक को लेकर सवाल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए।
बता दें कि राजद की ओर से हार को लेकर सभी प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। हार के बाद पार्टी में मंथन और रणनीतिक चर्चा जारी है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top