बिहार में आज तड़के बुलडोजर एक्शन की तरह बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। राज्य की 7 जिलों की जेलों में एक साथ व्यापक छापेमारी कर पुलिस प्रशासन ने यह संकेत दिया है कि अब जेलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
सुबह-सुबह पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, दरभंगा और गया की जेलों में पुलिस की बड़ी टीमों ने प्रवेश किया और सभी बैरकों, किचन, स्टोर रूम से लेकर बाथरूम और खाली जगहों तक गहन तलाशी ली।
यह एक्शन उस बयान के बाद देखा जा रहा है, जिसमें बिहार के डिप्टी CM ने साफ कहा था कि “जेलों में सख्ती बढ़ाई जाएगी और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।”
कहां-कहां हुई छापेमारी?
पटना बेऊर जेल
पूर्णिया जेल
बेगूसराय जेल
मोतिहारी जिला कारा
मुंगेर जेल
दरभंगा जेल
गया केंद्रीय कारा
टीमों ने मोबाइल, नुकीले औजार, अवैध सामान, और कैदियों के छिपे हुए क्षेत्रों की विशेष जांच की। कई जेलों में QRT और विशेष पुलिस दस्ते शामिल थे।
किचन से लेकर बाथरूम तक तलाशी
प्रत्येक जेल में किचन, स्टोर रूम, वॉशरूम, बैरक और मुलाक़ात क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। कई जगह अधिकारियों ने CCTV फुटेज भी चेक किए।
सरकार का सख्त संदेश
लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, जेलों में मोबाइल और नेटवर्क चलाने की शिकायतों को देखते हुए यह छापेमारी बड़े पैमाने पर की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट














