• Home
  • Breaking News
  • मोतिहारी में NIA की बड़ी रेड: जिले के तीन स्थानों पर छापेमारी
Image

मोतिहारी में NIA की बड़ी रेड: जिले के तीन स्थानों पर छापेमारी

मोतिहारी: रविवार की सुबह साढ़े 4 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने मोतिहारी जिले में तीन जगह छापेमारी की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी की एक टीम चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गांव में पहुंची और वहां जांच की। इसके अलावा आदापुर थाना क्षेत्र में भी दो अलग-अलग स्थानों पर NIA की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद संदिग्ध गतिविधियों और गुप्त स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की जांच करना है। अभी तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि जांच फिलहाल जारी है और जल्द ही इससे संबंधित और जानकारी साझा की जाएगी।

NIA की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस भी टीम के साथ सहयोग कर रही है।

Releated Posts

बेगूसराय में बनेगा National Institute of Fashion Technology का स्थायी कैंपस, 20 एकड़ जमीन आवंटित

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

विश्वास मत पर NDA की जीत, सम्राट चौधरी सरकार की स्थिरता पर लगी मुहर

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला,…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

मां के खून का हिसाब: बेटे को उम्रकैद, 10 साल बाद अदालत का सख्त फैसला

बिहार के कटिहार से एक दिल दहला देने वाले मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

IGIMS पेपर लीक कांड: मेडिकल शिक्षा पर बड़ा दाग, हाई-लेवल जांच शुरू—छात्रों का भविष्य अधर में

पटना के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस और पीजी फाइनल ईयर परीक्षाओं से जुड़ा…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top