• Home
  • Breaking News
  • खगड़िया: जिला प्रशासन की गाड़ी से बाइक की टक्कर, मां–बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल; परिजनों ने सड़क जाम किया
Image

खगड़िया: जिला प्रशासन की गाड़ी से बाइक की टक्कर, मां–बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल; परिजनों ने सड़क जाम किया

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित रोहियामा जीरो माइल के पास गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें जिला प्रशासन की स्कॉर्पियो ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मां मंजू देवी और उनका बेटा छोटू रजक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता आनंदी रजक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज निवासी आनंदी रजक अपनी पत्नी मंजू देवी और बेटे छोटू रजक के साथ बेलदौर के चोढली गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे रोहियामा जीरो माइल पहुंचे, तभी जिला प्रशासन लिखी हुई स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में तेज रफ्तार से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो पर बैठे पदाधिकारी मौके से फरार हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतक छोटू रजक और मंजू देवी के परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर रोहियामा जीरो माइल पर सड़क जाम कर दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि

जिला प्रशासन की लापरवाही से उनका पूरा परिवार बिखर गया है,

उन्हें मुआवजा दिया जाए,

दोषी पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई हो,

और परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए।

छोटू रजक के भाई सिंटू रजक ने बताया कि तीनों लोग शादी समारोह में जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुई इस दुर्घटना ने उनके परिवार की जिंदगी उजाड़ दी।

प्रशासन स्थल पर पहुंचकर सड़क जाम हटाने के प्रयास में जुटा है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top