• Home
  • Bihar
  • पटना में डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राजकीय समारोह, मुख्यमंत्री नीतीश ने दी श्रद्धांजलि
Image

पटना में डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राजकीय समारोह, मुख्यमंत्री नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

पटना।
भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना हाई कोर्ट के समीप स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा प्रांगण में एक भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत और डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष व योगदान पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन स्थल पर श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण की सृष्टि की।

मुख्य अतिथियों ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने वंचितों, शोषितों और दलित वर्ग के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका विचार और योगदान आज भी देश को दिशा देने का काम कर रहा है।

समारोह में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया और संविधान निर्माता बाबा साहेब की स्मृति को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तंज—“बीजेपी गंगा-समुद्र है, सबको समाहित कर लेती है”

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि, देशभर में पुण्यतिथि पर हुआ नमन

बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे देश में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

काम में ढिलाई पर कड़ा वार: ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में सख्त फरमान, अब “डेडलाइन ही डिसिप्लिन”

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक ने प्रशासनिक तंत्र को साफ संदेश दे दिया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

4 लाख करोड़ कर्ज” बनाम “खजाना मजबूत”—विधानसभा में आमने-सामने सत्ता और विपक्ष, आर्थिक हालात पर तीखी टक्कर

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चल रही बहस के दौरान आर्थिक मुद्दों को लेकर…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top