• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय को मिला नया DM, श्रीकांत शास्त्री संभालेंगे जिले की कमान; 13 जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Image

बेगूसराय को मिला नया DM, श्रीकांत शास्त्री संभालेंगे जिले की कमान; 13 जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 8 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस तबादले में बेगूसराय, सारण, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण समेत कई प्रमुख जिले शामिल हैं।

अधिकारी का नामपहले का पदनया पद / जिला
श्रीकांत शास्त्रीडीएम, औरंगाबादडीएम, बेगूसराय
तरनजोत सिंहडीएम, मधेपुराडीएम, पश्चिम चंपारण (बेतिया)
विवेक रंजन मैत्रेयडीएम, शिवहरडीएम, सिवान
श्रीमती अभिलाषा शर्माडीएम, अरवलडीएम, औरंगाबाद
आशुतोष द्विवेदीसंयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभागडीएम, कटिहार
श्रीमती प्रतिभा रानीपरियोजना निदेशक, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटीडीएम, शिवहर
वैभव श्रीवास्तवनिदेशक, सूचना एवं जन-सम्पर्कडीएम, सारण (छपरा)
विनोद दूहननिदेशक, खान विभागडीएम, अररिया
अभिषेक रंजननिदेशक, मत्स्य विभागडीएम, मधेपुरा
शेखर आनंदनिदेशक, तकनीकी विकास (उद्योग विभाग)डीएम, शेखपुरा
श्रीमती अमृषा बैंसविशेष कार्य पदाधिकारी, ऊर्जा विभागडीएम, अरवल
श्रीमती साहिलानिदेशक, प्राथमिक शिक्षाडीएम, बक्सर
नितिन कुमार सिंहनिदेशक, कृषि विभागडीएम, कैमूर (भभुआ)

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी नव-पदस्थापित जिलाधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के अंतर्गत संबंधित जिले का जिला दण्डाधिकारी (District Magistrate) भी नियुक्त किया गया है।
  • जिन जिलाधिकारियों को इस अधिसूचना में कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। वे अगले आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहेंगे।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top