• Home
  • Breaking News
  • बिहार में D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
Image

बिहार में D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

बिहार में D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार सेशन 2026-28 में दाखिला लेना चाहते हैं, वे 24 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह परीक्षा बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित की जाएगी। राज्यभर के 306 D.El.Ed कॉलेजों की सूची और उनकी सीटें भी जारी की जा चुकी हैं, जिनमें कुल 30,000 से अधिक सीटों पर एडमिशन होगा। सफल उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर काउंसलिंग के जरिए कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।


योग्यता और आयु मानदंड
  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 45% अंकों की छूट।
  • मौलवी परीक्षा पास करने वाले 50% अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी उम्मीदवार की आयु एडमिशन वर्ष के पहले महीने के पहले दिन तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
  1. BSEB की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएँ।
  2. होमपेज पर दिए गए D.El.Ed रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  5. शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

एग्जाम पैटर्न
  • कुल प्रश्न: 120
  • परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 20 मिनट
  • प्रश्नों का विभाजन:
    • सामान्य हिंदी/उर्दू: 25
    • गणित: 25
    • साइंस: 20
    • सामाजिक अध्ययन: 20
    • सामान्य अंग्रेजी: 20
    • तर्क एवं विश्लेषणात्मक क्षमता: 10
  • पासिंग मार्क्स:
    • जनरल कैटेगरी: कम से कम 35%
    • आरक्षित श्रेणी: कम से कम 30%

यह परीक्षा राज्य में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top