• Home
  • Bihar
  • पुलिस बहाली के नाम पर वसूली का आरोप, तेज प्रताप यादव ने JJD प्रवक्ता को किया निष्कासित
Image

पुलिस बहाली के नाम पर वसूली का आरोप, तेज प्रताप यादव ने JJD प्रवक्ता को किया निष्कासित

पटना।
जनशक्ति जनता दल (JJD) में बड़ा सियासी और संगठनात्मक कदम उठाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष कुमार रेणु को पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया है। संतोष रेणु पर बिहार पुलिस में बहाली के नाम पर पैसे लेने का गंभीर आरोप लगा है।

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि संतोष कुमार रेणु ने बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1 लाख 45 हजार रुपये की अवैध वसूली की है, जो किसी भी सूरत में माफी योग्य नहीं है।

तेज प्रताप यादव ने अपने बयान में कहा कि
“बिशेश्वर राय जी एक बेहद नेकदिल और सज्जन व्यक्ति हैं, लेकिन हमारी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा उनसे बिहार पुलिस में बहाली कराने के नाम पर पैसे लेना घिनौना अपराध है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संतोष रेणु ने सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि अन्य कई लोगों से भी झूठे वादों के जरिए काम करवाने के नाम पर पैसे वसूले, जिसकी शिकायतें पार्टी नेतृत्व तक पहुंची थीं।

तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट किया कि पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने इन आरोपों और पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए संतोष कुमार रेणु को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों से निष्कासित करने का फैसला लिया है।

अपने बयान में तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि संतोष कुमार रेणु यादव समाज से आते हैं और उन्होंने यादव समाज के लोगों के साथ भी धोखाधड़ी कर पैसे लेने का काम किया है, जिसे समाज और खासकर युवा वर्ग कभी माफ नहीं करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इसी कारण संतोष कुमार रेणु को यदुवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी निष्कासित किया जाता है।

इस कार्रवाई के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और जनशक्ति जनता दल में इसे अब तक की सबसे बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई माना जा रहा है।

Releated Posts

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तंज—“बीजेपी गंगा-समुद्र है, सबको समाहित कर लेती है”

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि, देशभर में पुण्यतिथि पर हुआ नमन

बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे देश में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

काम में ढिलाई पर कड़ा वार: ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में सख्त फरमान, अब “डेडलाइन ही डिसिप्लिन”

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक ने प्रशासनिक तंत्र को साफ संदेश दे दिया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

4 लाख करोड़ कर्ज” बनाम “खजाना मजबूत”—विधानसभा में आमने-सामने सत्ता और विपक्ष, आर्थिक हालात पर तीखी टक्कर

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चल रही बहस के दौरान आर्थिक मुद्दों को लेकर…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top