दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगाए जाने पर संसद में हंगामा मच गया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से माफी की मांग की।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम मोदी के खिलाफ बोले गए आपत्तिजनक शब्दों पर सवाल उठाए और संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में भाषण के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि यह नारा कांग्रेस पार्टी की मानसिकता का प्रमाण है और देश के प्रधानमंत्री की मृत्यु की कामना करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की अपील की।















