• Home
  • Breaking News
  • शिक्षा अधिकारी की चिट्ठी में ऐसी गलतियां कि माथा पीट लेंगे लोग, बीईओ का वेतन रोका गया
Image

शिक्षा अधिकारी की चिट्ठी में ऐसी गलतियां कि माथा पीट लेंगे लोग, बीईओ का वेतन रोका गया

बिहार का शिक्षा विभाग एक बार फिर अपने कारनामों को लेकर चर्चा में आ गया है। इस बार मामला औरंगाबाद जिले से सामने आया है, जहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) द्वारा जारी एक सरकारी पत्र दर्जनों वर्तनी और व्याकरण की गलतियों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन रोक दिया गया है।

दरअसल, औरंगाबाद प्रखंड में कार्यरत बीईओ कृष्णकांत पंडित द्वारा 12 दिसंबर को एक पन्ने का 10 सूत्री कार्यालय आदेश जारी किया गया था। यह आदेश उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले सरकारी विद्यालयों के संचालन से जुड़ा था। लेकिन इस सरकारी पत्र में एक दर्जन से अधिक वर्तनी और व्याकरण संबंधी त्रुटियां पाई गईं, जिसने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह पत्र जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही शिक्षक, छात्र और आम लोग इसे साझा कर शिक्षा विभाग पर जमकर तंज कसने लगे। किसी ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया तो किसी ने इसे शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का उदाहरण करार दिया।

लोगों का कहना है कि या तो संबंधित अधिकारी को ठीक से पढ़ना-लिखना नहीं आता, या फिर बिना जांच-पड़ताल किए ही पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए गए। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पत्र लिखने वाले मातहत कर्मी या कंपोजिटर को भाषा का समुचित ज्ञान नहीं है। हालांकि, चूंकि पत्र पर बीईओ के हस्ताक्षर हैं, इसलिए इसकी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर तय की गई है।

वायरल पत्र में उल्लेख है कि 8 दिसंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कई अहम निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के आलोक में यह कार्यालय आदेश जारी किया गया था। लेकिन आदेश की भाषा में मौजूद गंभीर त्रुटियों ने विभाग की प्रशासनिक गंभीरता और कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

मामला तूल पकड़ता देख उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया और बीईओ को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन रोक दिया गया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की विभागीय जांच की जा रही है।

Releated Posts

Bihar News: नेपाल का ‘62 रुपये’ नियम बना मुसीबत, सीमा पर सख्ती से बिहार के बाजारों में हड़कंप

नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों ने बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में हलचल मचा दी है। अप्रैल…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला

Bihar Crime News: हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Teacher Murder: भोजपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Bihar Teacher Murder: भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

UP Board Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top