• Home
  • Breaking News
  • आस्था के केंद्र भी सुरक्षित नहीं रहे? गृह विभाग के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई अब साफ नजर आने लगी है
Image

आस्था के केंद्र भी सुरक्षित नहीं रहे? गृह विभाग के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई अब साफ नजर आने लगी है

बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के दावों के बीच छपरा और गोपालगंज के दो प्रमुख धार्मिक केंद्रों में चोरी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दे दी है।

छपरा का बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर

छपरा के प्राचीन और ऐतिहासिक बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर में चोरों ने सुनियोजित तरीके से सेंध लगाई। चोरों ने रेकी के बाद मंदिर को निशाना बनाया और कीमती जेवरात व दानपात्र में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। यह वही मंदिर है, जहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु मत्था टेकते हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुजारी व मंदिर प्रबंधन से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगरप्रिंट, टूटे ताले और आने-जाने के रास्तों की जांच शुरू कर दी।

गोपालगंज का थावे दुर्गा मंदिर

इसी दिन गोपालगंज के विश्वप्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में भी चोरों ने धावा बोला। देर रात मंदिर के अंदर घुसे चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा से सोना-चांदी का मुकुट, हार, छतरी और अन्य कीमती आभूषण चुरा लिए। इसके अलावा, मंदिर परिसर में लगे लॉकर को तोड़कर नकदी और बहुमूल्य सामान भी ले गए।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि दो अज्ञात चोरों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और सीढ़ी लगाकर पीछे से मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने कटर की मदद से ताले तोड़े और वारदात को अंजाम दिया।

सवाल उठता है सुरक्षा व्यवस्था पर

एक ही दिन में दो बड़े मंदिरों में हुई चोरी ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अपराधियों के लिए अब आस्था के केंद्र भी सुरक्षित नहीं रहे? गृह विभाग के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई अब साफ नजर आने लगी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द ही इन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ, तो चोरों के हौसले और बुलंद होने का खतरा है।

Releated Posts

Bihar News: भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत

भागलपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान एक…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar News: मुंगेर के ढोल पहाड़ी पर विकास की दस्तक, 26 अप्रैल को CM सम्राट चौधरी करेंगे इको-टूरिज्म हब का शिलान्यास

मुंगेर की धरती पर 26 अप्रैल एक अहम तारीख बनने जा रही है। सम्राट चौधरी अपने गृह जिला…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

खाकी हुई बेनकाब! किडनैपिंग-फिरौती के खेल में 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार, घर से मिली रकम

जमुई-नवादा बेल्ट से सामने आया एक मामला सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर करारा सवाल है। जिस…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar Politics: पप्पू यादव के बयान पर बवाल, पटना के शास्त्री नगर में FIR दर्ज

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। महिलाओं…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top