• Home
  • Breaking News
  • ठंड और शीतलहर का कहर: फर्रुखाबाद में 20 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, डीएम का सख़्त आदेश
Image

ठंड और शीतलहर का कहर: फर्रुखाबाद में 20 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, डीएम का सख़्त आदेश

नर्सरी से 12वीं तक के सरकारी-निजी विद्यालयों में अवकाश, आदेश न मानने पर होगी कड़ी कार्रवाई

बिहार सहित पूरे देश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में तेज़ गिरावट, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों को 20 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

डीएम के आदेश के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 20 दिसंबर तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले विद्यालय संचालकों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम के निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को बंद रखने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। बीएसए द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश में बताया गया है कि अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के कारण छात्रों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो सकती है। छात्रहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 19 और 20 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त संस्थानों और सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक और अन्य कर्मचारी नियमित रूप से स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। उन्हें निर्वाचन कार्य, विभागीय दायित्वों और उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पालन करना होगा।

प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश जारी करते हुए दो टूक कहा है कि आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

बिहार पॉलिटिक्स: सासाराम से उठी आवाज, बंगाल की सियासत में हलचल | उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा—“अब बदलेगा तख़्त”

बिहार के सासाराम से उठी एक सियासी आवाज ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज कर दी…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

बिहार पॉलिटिक्स: जदयू विधायक दल की अहम बैठक आज नए नेता का होगा चयन, सियासी हलचल तेज

पटना में बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नई सरकार के गठन के बाद जनता…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

बेगूसराय में मुख्य न्यायमूर्ति का भव्य स्वागत न्यायिक व्यवस्था पर अहम बैठक जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बेगूसराय से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। 19 अप्रैल 2026 को संगम कुमार साहू, मुख्य न्यायमूर्ति,…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

बिहार में वेतन-पेंशन संकट पर सियासी घमासान, लाखों कर्मचारी और 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी इंतजार में

बिहार में वेतन और पेंशन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसने सियासी माहौल को गरमा…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top