• Home
  • Breaking News
  • बॉलीवुड को एक और झटका: मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में निधन
Image

बॉलीवुड को एक और झटका: मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में निधन

पटना:

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को पांच दिन के भीतर तीसरा बड़ा सदमा लगा है। पहले असरानी, फिर पीयूष पांडे और अब अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, सतीश शाह ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके मैनेजर ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की है।

सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है।
बॉलीवुड अभी पीयूष पांडे के निधन के गम से उबरा भी नहीं था कि सतीश शाह के जाने से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से घर-घर में बनाई पहचान

सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान टीवी के लोकप्रिय शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाए गए इंद्रवदन साराभाई (इंदु) के किरदार से मिली।
उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्वाभाविक अभिनय ने उन्हें दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह दी। आज भी सोशल मीडिया पर इस शो के उनके क्लिप्स वायरल होते रहते हैं।

गुजरात में हुआ था जन्म

सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई जेवियर कॉलेज से पूरी की और इसके बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की ट्रेनिंग ली।
1972 में उन्होंने डिज़ाइनर मधु शाह से विवाह किया था। कोरोना काल के दौरान सतीश शाह ने कोविड-19 का बहादुरी से सामना किया था।

‘जाने भी दो यारों’ में निभाई यादगार भूमिका

सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’ और ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएँ निभाईं।
बाद में वे ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘दिलवाले दुल्हिनिया ले जाएंगे’, और ‘मैं हूं ना’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी नज़र आए।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

सतीश शाह के निधन की खबर से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सहकलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top