• Home
  • Breaking News
  • घने कोहरे और जहरीली हवा की चपेट में दिल्ली-NCR, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Image

घने कोहरे और जहरीली हवा की चपेट में दिल्ली-NCR, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विजिबिलिटी 100 मीटर से कम, AQI 400 के पार; अगले तीन दिन बेहद चुनौतीपूर्ण

देश के अधिकांश उत्तरी इलाके इस समय घने कोहरे की चपेट में हैं, लेकिन कोहरे और प्रदूषण की सबसे ज्यादा मार राजधानी दिल्ली झेल रही है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। घने कोहरे और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया रहेगा। कई इलाकों में दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात के साथ-साथ आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 19 दिसंबर की सुबह दिल्ली-NCR में कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखा गया, खासकर पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही।

IMD ने सुबह 5 बजे से 8 बजे तक विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, ताकि लोग दुर्घटनाओं से बच सकें।

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे के साथ प्रदूषण की मोटी चादर जमी रही। मौसम विभाग ने 19 दिसंबर के साथ-साथ 21 और 22 दिसंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि सुबह और देर रात कोहरे की तीव्रता अधिक बनी रह सकती है।

तापमान की बात करें तो 18 दिसंबर को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 17 दिसंबर की तुलना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

प्रदूषण के मोर्चे पर हालात और भी चिंताजनक हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 19 दिसंबर को दिल्ली का औसत AQI 346 दर्ज किया गया। राजधानी के 14 इलाकों में AQI 400 से ऊपर पहुंच गया, जिससे हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। पटपड़गंज में AQI 470 तक रिकॉर्ड किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि धीमी हवा और घना कोहरा प्रदूषण को और गंभीर बना रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक घने कोहरे की परत फैली हुई है। दिल्ली-NCR में अगले दो से तीन दिनों तक प्रदूषण से राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 20 से 22 दिसंबर के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बारिश और पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है और 22 दिसंबर के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Releated Posts

Bihar News: भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत

भागलपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान एक…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar News: मुंगेर के ढोल पहाड़ी पर विकास की दस्तक, 26 अप्रैल को CM सम्राट चौधरी करेंगे इको-टूरिज्म हब का शिलान्यास

मुंगेर की धरती पर 26 अप्रैल एक अहम तारीख बनने जा रही है। सम्राट चौधरी अपने गृह जिला…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

खाकी हुई बेनकाब! किडनैपिंग-फिरौती के खेल में 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार, घर से मिली रकम

जमुई-नवादा बेल्ट से सामने आया एक मामला सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर करारा सवाल है। जिस…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar Politics: पप्पू यादव के बयान पर बवाल, पटना के शास्त्री नगर में FIR दर्ज

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। महिलाओं…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top