• Home
  • Bihar
  • भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 23 दिसंबर को पटना में रोड शो और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे
Image

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 23 दिसंबर को पटना में रोड शो और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे

पहली बार पटना आगमन, पार्टी ने मिलर हाई स्कूल मैदान में भव्य स्वागत की तैयारी की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन 23 दिसंबर को पहली बार पटना पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा ने राजधानी में भव्य रोड शो और अभिनंदन समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन दोपहर 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर मिलर हाई स्कूल मैदान तक जाएगा। मिलर स्कूल के ग्राउंड में उनके सम्मान में एक बड़े अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

रोड शो के दौरान नितिन नवीन हाई कोर्ट के पास स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे भाजपा गोलंबर और इनकम टैक्स चौराहा पर भी माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

यह पहला मौका है जब बिहार के किसी नेता को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद मिला है। भाजपा इसे संगठन की शक्ति और कार्यकर्ता से नेतृत्व तक के सफर के रूप में पेश करने जा रही है। पार्टी संगठन के भीतर चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस रोड शो में शामिल हो सकते हैं।

नितिन नवीन का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर संगठन और सरकार तक पहुंचा है। वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री जैसे अहम पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन को नई धार देने और आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सौंपी है।

भाजपा इस आगमन को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है, जिससे बिहार में पार्टी के संदेश को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तंज—“बीजेपी गंगा-समुद्र है, सबको समाहित कर लेती है”

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि, देशभर में पुण्यतिथि पर हुआ नमन

बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे देश में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

काम में ढिलाई पर कड़ा वार: ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में सख्त फरमान, अब “डेडलाइन ही डिसिप्लिन”

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक ने प्रशासनिक तंत्र को साफ संदेश दे दिया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

4 लाख करोड़ कर्ज” बनाम “खजाना मजबूत”—विधानसभा में आमने-सामने सत्ता और विपक्ष, आर्थिक हालात पर तीखी टक्कर

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चल रही बहस के दौरान आर्थिक मुद्दों को लेकर…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top