• Home
  • Education
  • पटना में अत्यधिक ठंड के कारण कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियाँ 26 दिसंबर तक स्थगित
Image

पटना में अत्यधिक ठंड के कारण कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियाँ 26 दिसंबर तक स्थगित

पटना: जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 26 दिसंबर 2025 तक पटना जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में कक्षा 8 तक की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रतिबंधित रहेंगी।

कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित की जा सकती हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे इस दौरान विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं का संचालन न करें।

यह आदेश 24 दिसंबर 2025 से लागू होगा और 26 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।

Releated Posts

CBSE 12th Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगा ब्रेक: री-एडमिशन फीस और जबरन खरीदारी पर प्रशासन सख्त

कटिहार। बिहार में निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों से जबरन वसूली के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त…

ByByAjay Shastri Apr 13, 2026

Bihar Teacher News: कमजोर लर्निंग लेवल सुधारने के लिए बड़ा फैसला, हर शनिवार होगी शिक्षकों की बैठक

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़…

ByByAjay Shastri Apr 4, 2026

बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 और…

ByByAjay Shastri Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top