• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, मौके पर मौत
Image

बेगूसराय में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, मौके पर मौत

बेगूसराय/अजय शास्त्री:
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार चलाना सीख रही एक महिला ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही प्रमिला देवी की जान चली गई।

यह घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास की है, जहां सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली विष्णुपुर निवासी प्रमिला देवी सड़क हादसे की शिकार हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला कार चलाना सीख रही थी और इसी दौरान उसने तेज रफ्तार में प्रमिला देवी को कुचल दिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सीधा बिजली के पोल से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और गंभीर अवस्था में प्रमिला देवी को बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top