• Home
  • Bihar
  • बिहार की बेटी रूपाली भूषण ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बनाई दमदार शुरुआत
Image

बिहार की बेटी रूपाली भूषण ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बनाई दमदार शुरुआत

खगड़िया जिले के लिए गर्व का पल है। जिले की बेटी रूपाली भूषण ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार शुरुआत की है। रूपाली ने श्री पद्मिनी सिनेमा की प्रस्तुति तेलुगु फिल्म ‘MUKTHI’ (मुक्ति) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है और लीड रोल में अपनी सशक्त अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

फिल्म के लेखक और निर्देशक जॉन जाक्की हैं, जबकि निर्माता बी. शिव प्रसाद हैं। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार शेखर चंद्रा ने दिया है। रूपाली का अभिनय फिल्म में इतना प्रभावशाली है कि आलोचक और दर्शक दोनों उनकी तारीफ़ कर रहे हैं और साउथ सिनेमा में उनकी पहचान बनना शुरू हो गई है।

रूपाली भूषण खगड़िया जिले के गौछारी निवासी शंभू कुमार चौरसिया की पुत्री हैं। उनका परिवार वर्तमान में पटना में निवास करता है। पिता दीघा में एक निजी स्कूल के संचालक हैं, जबकि माता भारती भूषण एक स्कूल की प्राचार्या हैं।

रूपाली ने अपनी स्कूली शिक्षा हजारीबाग सेंट्रल स्कूल, झारखंड से पूरी की और जेडी वीमेंस कॉलेज से दर्शनशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ वह बचपन से ही कला और मंच से जुड़ी रहीं और मेधावी छात्रा रही हैं।

उनकी प्रतिभा ने उन्हें 2020 में फेमिना मिस इंडिया के राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया, जहाँ उन्होंने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया और टॉप-15 में जगह बनाई। हालांकि वह ताज से कुछ कदम दूर रहीं, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने का आत्मविश्वास दिया।

तेलुगु फिल्म ‘मुक्ति’ में मुख्य भूमिका निभाकर रूपाली ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल खगड़िया बल्कि पूरे बिहार में गर्व और खुशी का माहौल पैदा कर रही है।

जिले के लोग रूपाली के उज्ज्वल फिल्मी भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और आशा कर रहे हैं कि आने वाले समय में वह भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान और मजबूत करेंगी।

Releated Posts

जेडीयू में जल्द शामिल होंगे निशांत कुमार! संजय झा के आवास पर नेताओं से की मुलाकात, बिहार की सियासत में बढ़ी हलचल

बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री Nitish Kumar…

ByByAjay Shastri Mar 7, 2026

नंद किशोर यादव बने नागालैंड के नए राज्यपाल, नीतीश कुमार से की मुलाकात; बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चाएं

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता Nand Kishore Yadav को Nagaland का नया राज्यपाल नियुक्त…

ByByAjay Shastri Mar 7, 2026

बेगूसराय की रुचि सिंह बनीं IPS, UPSC में 171वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

सफलता की कोई सीमा नहीं होती—इसे सच कर दिखाया है बिहार के Begusarai जिले के मटिहानी प्रखंड के…

ByByAjay Shastri Mar 6, 2026

संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त हुआ गृह विभाग, तुरंत रिपोर्ट देने का निर्देश

बिहार सरकार के Bihar Home Department ने राज्य के विभिन्न पुलिस विंग और सैन्य पुलिस इकाइयों के उन…

ByByAjay Shastri Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top