• Home
  • Bihar
  • पटना में कड़ाके की ठंड का फायदा उठा रहे बालू माफिया, अभियान सुस्त पड़ते ही फिर तेज हुआ अवैध कारोबार
Image

पटना में कड़ाके की ठंड का फायदा उठा रहे बालू माफिया, अभियान सुस्त पड़ते ही फिर तेज हुआ अवैध कारोबार

पटना। बिहार की राजधानी पटना में पिछले 15 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने प्रशासनिक अभियानों की रफ्तार को प्रभावित किया है। इसका सीधा असर अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर पड़ा है। नतीजतन, गंगा और सोन नदी क्षेत्र में सक्रिय बालू माफिया एक बार फिर हरकत में आ गए हैं और जिले में अवैध बालू का कारोबार दोबारा रफ्तार पकड़ चुका है।

राजधानी की सड़कों पर बालू लादे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां फिर से फर्राटा भरती नजर आने लगी हैं। हालांकि, कड़ाके की ठंड के कारण घरेलू निर्माण कार्य लगभग ठप हो गया है, जिससे बालू की मांग फिलहाल कम बनी हुई है। बालू व्यापारियों के मुताबिक, मांग घटने के कारण प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू की कीमत में करीब एक हजार रुपये तक की कमी आई है। इस स्थिति को देखते हुए कई लोग अभी से बालू खरीदकर भंडारण करने लगे हैं।

गौरतलब है कि दिसंबर माह में अवैध बालू माफियाओं द्वारा कुचलने से एक सैप जवान की मौत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया था। कार्रवाई के दौरान मनेर क्षेत्र से तीन नाव सफेद बालू जब्त की गई थीं, सात लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और करीब 34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था।

इसके अलावा दीघा में 28 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़कर 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जबकि बेउर मोड़ से नौ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर 10.50 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। बिक्रम के रानी तालाब समेत कई अन्य इलाकों में भी कार्रवाई की गई थी।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट कहा था कि अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए ड्रोन, हाईटेक बोट और मजबूत सूचना तंत्र के उपयोग के निर्देश दिए थे। साथ ही संगठित गिरोहों पर अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

वहीं, कड़ाके की ठंड का असर बालू की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। बड़ी निर्माण एजेंसियों को छोड़ दें तो घर निर्माण से जुड़े छोटे कार्य लगभग बंद हो चुके हैं। बड़ी निर्माण कंपनियां सीधे अधिकृत एजेंसियों से बालू की खरीद करती हैं, जिससे अवैध कारोबारियों को फिलहाल ग्राहक कम मिल रहे हैं।

इसी वजह से अवैध बालू कारोबारियों ने दाम घटाकर बिक्री बनाए रखने की कोशिश शुरू कर दी है। वहीं, कई दुकानदार और कारोबारी भविष्य में कीमत बढ़ने की संभावना को देखते हुए बालू का भंडारण कर रहे हैं। प्रशासन अब ऐसे भंडारण स्थलों की भी जानकारी जुटाने में लगा है, ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सके।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top