• Home
  • Bihar
  • मेरे हिसाब से काम करो, नहीं तो VRS लेकर घर बैठो” — भागलपुर में अधिकारियों पर बरसे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा
Image

मेरे हिसाब से काम करो, नहीं तो VRS लेकर घर बैठो” — भागलपुर में अधिकारियों पर बरसे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

भागलपुर। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को अधिकारियों को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में अल्टीमेटम जारी कर दिया। भागलपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि अगर अधिकारियों को नौकरी करनी है तो उन्हें उनके हिसाब से काम करना होगा, अन्यथा VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) लेकर घर बैठ जाएं।

विजय सिन्हा ने मंच से दो टूक कहा,

“मेरे हिसाब से काम करो। अगर मेरे हिसाब से काम नहीं कर सकते तो VRS ले लो।”

उनके इस बयान के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों में इस सख्त रुख को लेकर खलबली है। विजय सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया कि अब विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही, ढिलाई और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ दलालों और बिचौलियों को भी सख्त चेतावनी दी। विजय सिन्हा ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विजय सिन्हा लगातार यह दावा कर रहे हैं कि उनके कार्यकाल में भूमि विवाद के मामलों में कमी लाई जाएगी और विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अब पुरानी कार्यशैली नहीं चलेगी और काम में परिणाम दिखना चाहिए।

जन संवाद के दौरान विजय सिन्हा ने आम जनता को भरोसा दिलाया कि राजस्व विभाग की खामियों को दूर कर वह एक नई कार्यसंस्कृति और नई कहानी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को समय पर न्याय और सही सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।

विजय सिन्हा का यह आक्रामक और सख्त रुख अब पूरे राज्य के प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Releated Posts

Bihar Politics: ‘अपराधी सम्राट’ बयान पर सियासी घमासान, डिप्टी CM का तेजस्वी यादव पर पलटवार

Bihar Politics: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar School News: जय जय राम यादव की अनोखी पहल, भीषण गर्मी में बच्चों को बांटे छाते

Bihar School News: खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड से एक ऐसी पहल सामने आई है, जिसने इंसानियत की…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

बिहार पुलिस शर्मसार: गंजी में गश्त करते ASI का वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

Bihar Police: बिहार पुलिस को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने विभागीय अनुशासन पर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक: नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का अधिकार, संगठन पर रहेगा फोकस

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026
1 Comments Text
  • sprunki phase 10000 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    OMG, Sprunki Phase 10000 is an absolute banger! The new music tracks slap so hard, and the visuals are next-level. This dev team never misses!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top