• Home
  • Bihar
  • बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से, 27 तक चलेंगी 19 बैठकें; 3 फरवरी को वार्षिक बजट होगा पेश
Image

बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से, 27 तक चलेंगी 19 बैठकें; 3 फरवरी को वार्षिक बजट होगा पेश

पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। संसदीय कार्य विभाग ने सत्र के कार्यक्रम को लेकर औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

बजट सत्र के पहले दिन दो फरवरी को राज्यपाल विधानसभा के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। इसी दिन नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा। साथ ही सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश करेगी, जिसमें राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास दर, राजस्व और व्यय से संबंधित अहम आंकड़े शामिल होंगे।

तीन फरवरी को राज्य सरकार वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेगी। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद की प्रक्रिया शुरू होगी।

नौ फरवरी को वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही आय-व्यय पर सामान्य विमर्श और सरकार का उत्तर होगा।

12 फरवरी से 20 फरवरी तक अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा और मतदान की प्रक्रिया चलेगी। 23 फरवरी को विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी, जबकि 24 से 26 फरवरी तक राजकीय विधेयकों और अन्य शासकीय कार्यों पर विचार किया जाएगा।

बजट सत्र के अंतिम दिन 27 फरवरी को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य और गैर सरकारी संकल्प सदन में लिए जाएंगे।

Releated Posts

Bachhwara News: पीडीएस दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक करें आवेदन

बछवाड़ा (बेगूसराय)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित मूल्य की दुकानों…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Bihar Khan Sir Case: खान सर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, एसएसपी ने बनाई 5 सदस्यीय विशेष टीम

पटना। राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संचालक और ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाना दोहरी नीति, पार्टी कहे तो तुरंत सुरक्षा छोड़ दूंगा: बोगो सिंह

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi को मिली सुरक्षा…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर बेगूसराय में निकाली गई 5 किलोमीटर की “संडे ऑन साइकिल” रैली

बेगूसराय, 7 जून 2026। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top