• Home
  • Breaking News
  • बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार; नए विभाग को मिली बढ़ी जिम्मेदारी
Image

बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार; नए विभाग को मिली बढ़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सरकार ने युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया है, जिसकी जिम्मेदारियां आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैं।

नवगठित विभाग को अब ई-पोर्टल का संचालन, जिलों में रोजगार मेले आयोजित करना और नौकरी से जुड़ी युवाओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना होगा। हाल ही में सरकार ने विभाग के सुचारू संचालन के लिए 147 नए पदों को स्वीकृति दी है। मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर भी लगा दी है।

जानकारी के अनुसार, विभाग का सबसे अहम कार्य एक ई-पोर्टल का प्रबंधन होगा, जहां युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नौकरी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और ऑनलाइन आवेदन भी कर पाएंगे। इससे युवाओं को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इसके अलावा विभाग राज्य के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन करेगा, जहां निजी और सरकारी कंपनियां सीधे युवाओं से संवाद कर उन्हें नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी। साथ ही निजी कंपनियों, उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों से समन्वय कर अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर भी जोर दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से बिहार के युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और रोजगार की राह आसान होगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top