• Home
  • Breaking News
  • विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई — बेऊर जेल से 14 कुख्यात बंदी भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट
Image

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई — बेऊर जेल से 14 कुख्यात बंदी भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट

पटना: विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की आशंका के मद्देनज़र प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बेऊर जेल में बंद कई बाहुबलियों और कुख्यात अपराधियों सहित 14 बंदियों को भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बृजबिहारी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे मुन्ना शुक्ला को कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर जेल भेजा गया है। उनकी बेटी शिवानी शुक्ला इस बार वैशाली के लालगंज सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं, जहां पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है।

इसके अलावा पटना के कुख्यात अजय वर्मा, तथा राजद के पूर्व एमएलसी ललन श्रीवास्तव के बेटे और “साइको किलर” कहे जाने वाले अविनाश श्रीवास्तव को भी भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया है। अविनाश पर नगर निगम की डिप्टी मेयर अमरावती देवी के पति दीना गोप की एके-47 से हत्या का आरोप है।

इनके अलावा शुभम उर्फ राजा, दानिश, जयंतकांत राय, चंदन कुमार, सोनू कुमार शर्मा, बबलू सहनी, लक्ष्मी सिंह, गौतम उर्फ चीकू, विशाल कुमार, भरत सिंह और नीरज चौधरी को भी बेऊर से भागलपुर जेल भेजा गया है।

अब तक कुल 28 कैदियों को बेऊर जेल से भागलपुर जेल ट्रांसफर किया जा चुका है, और प्रशासन की ओर से संकेत हैं कि आने वाले दिनों में और बंदियों को भी स्थानांतरित किया जा सकता है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top