• Home
  • Bihar
  • बिहार में बदला मौसम का मिजाज: ठंड से राहत, उत्तर बिहार में हल्की बारिश का अलर्ट
Image

बिहार में बदला मौसम का मिजाज: ठंड से राहत, उत्तर बिहार में हल्की बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम धीरे-धीरे करवट बदल रहा है। लोगों को अब कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हुई बारिश का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण हल्की कनकनी बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार 26 जनवरी के बाद एक बार फिर मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। खासतौर पर उत्तर बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान बादल गरजने या ठनका गिरने की कोई आशंका नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश का असर सीमित रहेगा और केवल कुछ इलाकों में ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क और सामान्य बने रहने की संभावना है।

आज यानी 25 जनवरी को पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी, हालांकि ठंड का असर ज्यादा नहीं रहेगा।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 27 जनवरी की सुबह से 28 जनवरी की सुबह तक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इसके अलावा राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले पांच दिनों तक ठंड में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं कमजोर पड़ी हैं और फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है।

राजधानी पटना में मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में हल्की धूप से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। पटना में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Releated Posts

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Commercial LPG Cylinder: महंगी गैस ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता, बिहार में 35% तक घटी व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत

पटना: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब होटल, रेस्तरां, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

भूमिहीन पिछड़ों-अतिपिछड़ों पर घिरी बिहार सरकार, बेटियों को अब तक न्याय क्यों नहीं? NDA पर बरसे बोगो सिंह

बेगूसराय: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मटिहानी विधायक बोगो सिंह ने एक बार फिर बिहार की NDA सरकार…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top