• Home
  • Breaking News
  • पद्म पुरस्कारों की घोषणा: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कई दिग्गज हुए सम्मानित
Image

पद्म पुरस्कारों की घोषणा: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कई दिग्गज हुए सम्मानित

नई दिल्ली।
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष का सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण दिवंगत फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है।

धर्मेंद्र के साथ कुल पांच हस्तियों को पद्म विभूषण देने का एलान किया गया है। इनमें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस, प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े पी. नारायणन, तथा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन शामिल हैं।

इस वर्ष 13 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पद्म भूषण पाने वालों में मशहूर गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिवंगत झामुमो नेता शिबू सोरेन, भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज प्रमुख हैं।

वहीं पद्म श्री पुरस्कार इस वर्ष कुल 113 लोगों को दिए जाएंगे। पद्म श्री से सम्मानित होने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और फ़िल्म अभिनेता आर. माधवन का नाम भी शामिल है।

पद्म पुरस्कारों के माध्यम से सरकार द्वारा कला, साहित्य, खेल, राजनीति, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाता है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top