• Home
  • Breaking News
  • पीएमसीएच को मिला नया अधीक्षक: डॉ. राजीव कुमार सिंह की नियुक्ति, सरकार का साफ संदेश—अब सिस्टम चलेगा
Image

पीएमसीएच को मिला नया अधीक्षक: डॉ. राजीव कुमार सिंह की नियुक्ति, सरकार का साफ संदेश—अब सिस्टम चलेगा

पटना।
पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक और सियासी अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डॉ. राजीव कुमार सिंह को पीएमसीएच का नया अधीक्षक नियुक्त किया है। वे 31 जनवरी को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

वर्तमान में डॉ. राजीव कुमार सिंह पीएमसीएच के फिजियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष हैं। चिकित्सा जगत में उनकी पहचान एक ईमानदार, बेदाग और साफ-सुथरी छवि वाले डॉक्टर और शिक्षक के रूप में रही है। जानकारों की मानें तो यह नियुक्ति केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि सरकार की स्पष्ट मंशा और सख्त संदेश भी है।

दरअसल, पीएमसीएच के अधीक्षक पद पर दो बार एक्सटेंशन लेकर कार्यरत रहे डॉ. आई.एस. ठाकुर को इस बार सरकार ने आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। बीते कुछ समय से वे विभिन्न विवादों के कारण चर्चा में थे और सरकार अब पीएमसीएच जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को किसी भी तरह के विवाद या बदनामी से दूर रखना चाहती है।

डॉ. राजीव कुमार सिंह का पारिवारिक और सामाजिक बैकग्राउंड भी सियासी तौर पर खास माना जा रहा है। वे बेगूसराय जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय बंगाली सिंह नौबतपुर स्थित मालतीधारी कॉलेज के प्राचार्य रह चुके थे। तीन भाइयों में बड़े भाई डॉ. रंजन कुमार सिंह गया में सिविल सर्जन पद से सेवानिवृत्त हुए, जबकि सबसे छोटे भाई राकेश सिन्हा बीजेपी से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। ऐसे में उनकी नियुक्ति को कुछ हलकों में प्रशासन और राजनीति के संतुलन के रूप में भी देखा जा रहा है।

शैक्षणिक यात्रा की बात करें तो डॉ. राजीव कुमार सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा नौबतपुर से प्राप्त की, इसके बाद भागलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और फिर पीएमसीएच से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। वर्ष 2010 में उन्होंने पीएमसीएच में सेवा शुरू की और तब से वे संस्थान के भीतर एक समर्पित शिक्षक और कुशल चिकित्सक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

गौरतलब है कि पीएमसीएच को 5400 बेड वाले मेगा अस्पताल के रूप में विकसित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंशा इसे केवल बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की है। इसके लिए सरकार न सिर्फ अत्याधुनिक भवन तैयार कर चुकी है, बल्कि डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ के खाली पदों को भरने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है।

ऐसे में ईमानदार छवि वाले डॉ. राजीव कुमार सिंह को अधीक्षक बनाकर सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि अब पीएमसीएच में सियासत नहीं, सिस्टम चलेगा, और मरीजों के इलाज व सुविधाओं में कोई समझौता नहीं होगा

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar News: भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत

भागलपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान एक…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar News: मुंगेर के ढोल पहाड़ी पर विकास की दस्तक, 26 अप्रैल को CM सम्राट चौधरी करेंगे इको-टूरिज्म हब का शिलान्यास

मुंगेर की धरती पर 26 अप्रैल एक अहम तारीख बनने जा रही है। सम्राट चौधरी अपने गृह जिला…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

खाकी हुई बेनकाब! किडनैपिंग-फिरौती के खेल में 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार, घर से मिली रकम

जमुई-नवादा बेल्ट से सामने आया एक मामला सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर करारा सवाल है। जिस…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar Politics: पप्पू यादव के बयान पर बवाल, पटना के शास्त्री नगर में FIR दर्ज

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। महिलाओं…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top