• Home
  • Breaking News
  • पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, छहवीं बार आई चेतावनी से हड़कंप
Image

पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, छहवीं बार आई चेतावनी से हड़कंप

राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, यह छठी बार है जब कोर्ट परिसर को इस तरह की धमकी दी गई है। लगातार मिल रही धमकियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि इससे दो दिन पहले भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। ताजा धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी परिसर की जांच की।

फिलहाल पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top