• Home
  • Breaking News
  • होली से पहले बड़ी सौगात: 28 फरवरी को मिलेगा वेतन और पेंशन
Image

होली से पहले बड़ी सौगात: 28 फरवरी को मिलेगा वेतन और पेंशन

अवकाश को देखते हुए सरकार का फैसला, कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी

होली पर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन समय से पहले जारी करने की अनुमति दे दी है।

अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 28 फरवरी 2026 को ही वेतन और पेंशन का भुगतान किया जाएगा। सामान्यतः वेतन का भुगतान मार्च की शुरुआत में होता है, लेकिन इस बार तिथियों में बदलाव किया गया है।

अवकाश के कारण बदली तिथि

दरअसल, 1 मार्च को सामान्य अवकाश और 2 मार्च को होलिका दहन के अवकाश के कारण नियमित भुगतान तिथि प्रभावित हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए अग्रिम भुगतान का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के कारण वेतन भुगतान की तिथि प्रभावित हो रही थी, इसलिए यह फैसला लिया गया।

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

कर्मचारियों में खुशी का माहौल

समय से पहले वेतन और पेंशन मिलने की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी का माहौल है। 4 मार्च को होली का पर्व है, ऐसे में त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलने से तैयारियों में काफी सहूलियत होगी।

सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए होली से पहले बड़ी सौगात माना जा रहा है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top