• Home
  • Bihar
  • पटना समेत बिहार में मौसम शुष्क, पछुआ हवा से सुबह-शाम हल्की ठंड
Image

पटना समेत बिहार में मौसम शुष्क, पछुआ हवा से सुबह-शाम हल्की ठंड

बिहार में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पछुआ हवा के प्रभाव से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। दिन में तापमान सामान्य रहने के बावजूद हवा में हल्की ठंडक बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दो मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके कारण राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे, हालांकि मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।

बुधवार को राजगीर (नालंदा) का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान की बात करें तो पटना में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कैमूर में 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज बताया गया। राजधानी और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद मौसम सामान्य बना रहा।

Releated Posts

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तंज—“बीजेपी गंगा-समुद्र है, सबको समाहित कर लेती है”

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि, देशभर में पुण्यतिथि पर हुआ नमन

बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे देश में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

काम में ढिलाई पर कड़ा वार: ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में सख्त फरमान, अब “डेडलाइन ही डिसिप्लिन”

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक ने प्रशासनिक तंत्र को साफ संदेश दे दिया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

4 लाख करोड़ कर्ज” बनाम “खजाना मजबूत”—विधानसभा में आमने-सामने सत्ता और विपक्ष, आर्थिक हालात पर तीखी टक्कर

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चल रही बहस के दौरान आर्थिक मुद्दों को लेकर…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top