• Home
  • Breaking News
  • दरभंगा से बेंगलुरु के लिए पहली सीधी उड़ान पांच अप्रैल से, यात्रियों को बड़ी राहत
Image

दरभंगा से बेंगलुरु के लिए पहली सीधी उड़ान पांच अप्रैल से, यात्रियों को बड़ी राहत

दरभंगा (बिहार)। मिथिलांचल और दरभंगा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पांच अप्रैल से अकासा एयर दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। इससे दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

यह दरभंगा से बेंगलुरु के बीच पहली डायरेक्ट फ्लाइट होगी। अकासा एयर का 180 सीटों वाला विमान सप्ताह के सातों दिन इस रूट पर उड़ान भरेगा।

एयरलाइन के जारी शेड्यूल के अनुसार विमान बेंगलुरु से सुबह 9:40 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12:15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद यही विमान दरभंगा से दोपहर 12:50 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगा और 3:30 बजे वहां पहुंचेगा।

दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर की तीसरी उड़ान

बेंगलुरु–दरभंगा–बेंगलुरु सेक्टर के लिए उड़ान संख्या क्यूपी-1513 और क्यूपी-1514 की बुकिंग शुरू कर दी गई है। पांच अप्रैल के लिए दरभंगा से बेंगलुरु का शुरुआती किराया 7,993 रुपये रखा गया है।

दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर की यह तीसरी उड़ान होगी, जिससे यात्रियों को और अधिक विकल्प मिलेंगे।

इन शहरों के लिए पहले से मिल रही उड़ानें

वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए तीन, मुंबई के लिए दो तथा हैदराबाद और कोलकाता के लिए एक-एक फ्लाइट का संचालन हो रहा है।

फिलहाल अकासा एयर की उड़ानें दरभंगा से नई दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित हो रही हैं। वहीं स्पाइसजेट भी मुंबई और नई दिल्ली के लिए सेवाएं दे रही है। इसके अलावा इंडिगो की उड़ानें हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता के लिए उपलब्ध हैं।

नई उड़ान शुरू होने से मिथिलांचल के यात्रियों को बेंगलुरु जाने में काफी सहूलियत मिलेगी और यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top