• Home
  • Bihar
  • LPG किल्लत पर सियासत तेज, Rohini Acharya का Narendra Modi पर हमला
Image

LPG किल्लत पर सियासत तेज, Rohini Acharya का Narendra Modi पर हमला

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में LPG गैस सिलेंडरों की संभावित किल्लत की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई जगहों पर लोग गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं और सिलेंडर लेने की होड़ मची हुई है।

इसी मुद्दे को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं और आज कई जगह एलपीजी किल्लत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी भी है।

रोहिणी आचार्य का ट्वीट

Rohini Acharya ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने लिखा,

“सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? प्रधानमंत्री जी, ‘प्रधानमंत्री लाइन लगवाओ योजना’ के तहत पहले नोट बदलने के लिए लाइन लगवाई, फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगवाई और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगवा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर इस बार भी थाली-कटोरा या खाली गैस सिलेंडर पिटवाने और दीया-मोमबत्ती जलवाने जैसे कार्यक्रम कराए जाते, तो सरकार के समर्थकों को जश्न मनाने का एक और मौका मिल जाता।

सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की

वहीं दूसरी ओर Narendra Modi ने देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि

  • घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG की कोई कमी नहीं होगी।
  • लोग बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को आगे साझा न करें।

उन्होंने यह भी कहा कि सप्लाई चेन पर कुछ असर जरूर पड़ा है, लेकिन जैसे देश ने कोरोना काल में चुनौतियों से उबरकर दिखाया था, वैसे ही इस स्थिति से भी उबर लिया जाएगा।

लोगों से संयम बरतने की अपील

सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराकर सिलेंडर की अनावश्यक बुकिंग न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top