📍 स्थान – बेगूसराय (तेघड़ा)।
जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो और लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने आज बेगूसराय के तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
सभा के दौरान तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि “मिल चालू होते रह गया, चीनी निकलते रह गया”, लेकिन हकीकत में मोतिहारी चीनी मिल अब तक बंद पड़ी है।
तेज प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता से झूठे वादे किए थे। उन्होंने दावा किया था कि मोतिहारी की बंद चीनी मिल को जल्द चालू कराया जाएगा, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
तेज प्रताप ने लोगों से अपील की कि वे तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव सत्य और असत्य की लड़ाई है, और बिहार की जनता अब झूठे वादों के बजाय काम करने वालों को चुनने का मन बना चुकी है।
सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


















