• Home
  • Elections
  • बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट
Image

बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हुई और दो घंटे के भीतर कई विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया।

जानकारी के अनुसार अब तक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 24 विधायक वोट डाल चुके हैं। वहीं पार्टी के एक विधायक फैसल रहमान अभी तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के भी 3 विधायक वोट डाल चुके हैं, जबकि पार्टी के तीन विधायक अभी तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं।

जो कांग्रेस विधायक अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं उनमें मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद, फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास और वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मतदान की प्रक्रिया सुबह से लगातार जारी है और विधायक धीरे-धीरे विधानसभा पहुंचकर मतदान कर रहे हैं।

मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित होंगे।

इस बार राज्यसभा की 5 सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। खासकर पांचवीं सीट पर सभी दलों की नजर टिकी हुई है। इस सीट को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Releated Posts

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, लागू हुई आचार संहिता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का…

ByByAjay Shastri Mar 15, 2026

बिहार में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, पांच निकायों में आम चुनाव और 26 वार्डों में उपचुनाव

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सियासत की गलियों में अब…

ByByAjay Shastri Mar 14, 2026

Patna University छात्रसंघ चुनाव 2026: एनएसयूआई का दबदबा, अध्यक्ष बने शांतनु शेखर, महासचिव पद पर खुशी कुमारी की जीत

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (PUSU) 2026 के लिए शनिवार, 28 फरवरी को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो…

ByByAjay Shastri Mar 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top