• Home
  • Breaking News
  • पटना में TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग तेज, शिक्षक अभ्यर्थियों का पैदल मार्च …
Image

पटना में TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग तेज, शिक्षक अभ्यर्थियों का पैदल मार्च …

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखने वाला है। TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर आज बड़ा महा आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इस आंदोलन के तहत अभ्यर्थी पटना यूनिवर्सिटी के पटना कॉलेज परिसर से पैदल मार्च निकालेंगे।

जानकारी के अनुसार, इस मार्च में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। सभी अभ्यर्थी सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से TRE-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं।

यह पैदल मार्च पटना कॉलेज से शुरू होकर अशोक राजपथ, भिखना पहाड़ी, नया टोला, बाकरगंज और गांधी मैदान होते हुए बीपीएससी कार्यालय तक जाएगा। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से TRE-4 की अधिसूचना जारी नहीं होने से उनकी तैयारी पर असर पड़ रहा है और भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में वे सरकार पर दबाव बनाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Releated Posts

‘कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती’: राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- देश में आंतरिक लड़ाई की मंशा कभी पूरी नहीं होगी

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद Giriraj Singh ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव, GDP और महंगाई को लेकर नए अनुमान जारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

बिहार में 61 राजस्व अधिकारियों का तबादला, भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

पटना। बिहार सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Muzaffarpur Hospital Fire Update: ICU में भीषण आग से चार की मौत, कई मरीज झुलसे, अस्पताल सील

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top