• Home
  • Breaking News
  • दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Image

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राजधानी नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार विधानसभा परिसर के साथ-साथ स्पीकर कक्ष और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जो सोमवार सुबह 7:28 बजे और 7:49 बजे दो अलग-अलग समय पर प्राप्त हुई। धमकी मिलते ही विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

सूत्रों के मुताबिक, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कक्ष की गहन तलाशी ली जा रही है। ईमेल में कई प्रमुख नेताओं का भी जिक्र किया गया है, जिनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, एस. जयशंकर, रेखा गुप्ता और मंजींदर सिंह सिरसा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एलजी तरणजीत सिंह संधू का भी उल्लेख किया गया है।

घटना के बाद बम स्क्वॉड, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर सघन जांच कर रही हैं। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा कारणों को देखते हुए सदन की कार्यवाही फिलहाल सुबह 11:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top