• Home
  • Breaking News
  • Bihar Teacher News: अब शिक्षकों की छुट्टी होगी पूरी तरह ऑनलाइन, ई-शिक्षा कोष पोर्टल से मिलेगा अवकाश
Image

Bihar Teacher News: अब शिक्षकों की छुट्टी होगी पूरी तरह ऑनलाइन, ई-शिक्षा कोष पोर्टल से मिलेगा अवकाश

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। अब छुट्टी लेने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब शिक्षकों को अवकाश के लिए मैन्युअल आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी। छुट्टी लेने के लिए उन्हें अनिवार्य रूप से ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार, इस नई व्यवस्था के तहत शिक्षक जब भी छुट्टी के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें पोर्टल पर अवकाश का प्रकार, अवधि, कारण समेत सभी जरूरी जानकारी विस्तार से दर्ज करनी होगी। अब कागज पर दिए गए आवेदन पूरी तरह अमान्य होंगे।

नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए अवकाश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने का दावा किया गया है। पोर्टल पर किए गए आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), प्रधानाध्यापक, संबंधित शिक्षक और मुख्यालय स्तर के अधिकारी भी आसानी से देख सकेंगे। साथ ही अवकाश की स्वीकृति भी ऑनलाइन माध्यम से ही दी जाएगी, जिससे प्रक्रिया में तेजी आएगी।

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस सिस्टम से न सिर्फ छुट्टी लेना आसान होगा, बल्कि अवकाश प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को इमरजेंसी लीव से लेकर अदेय अवकाश तक सभी प्रकार की छुट्टियों के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।

महिला शिक्षकों के लिए भी इस व्यवस्था में विशेष प्रावधान किया गया है। मातृत्व अवकाश के दौरान हर महीने वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल के जरिए अवकाश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तेज बनाया गया है। इससे शिक्षकों को काफी सुविधा मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार होगा।

नई व्यवस्था के तहत अब सभी सरकारी शिक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही छुट्टी मिलेगी। आवेदन की जांच के बाद ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह कदम शिक्षकों को बेहतर सुविधा देने और व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Releated Posts

हरियाणा में बैंक घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की गड़बड़ी उजागर, कई खाते फ्रीज

चंडीगढ़/पंचकूला: हरियाणा सरकार के धन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने के बाद राज्य में निजी बैंकों…

ByByAjay Shastri Mar 30, 2026

नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाने की राह साफ

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोमवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे…

ByByAjay Shastri Mar 30, 2026

बिहार में सियासी हलचल तेज: क्या नीतीश कुमार के बाद आएगा नया चेहरा या बनेगा कार्यकारी मुख्यमंत्री?

पटना: बिहार की राजनीति इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। सत्ता के गलियारों में उठापटक तेज…

ByByAjay Shastri Mar 30, 2026

केरोसिन को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा तेल

नई दिल्ली:केंद्र की मोदी सरकार ने केरोसिन वितरण को लेकर बड़ा बदलाव किया है। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर…

ByByAjay Shastri Mar 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top