• Home
  • Breaking News
  • केरोसिन को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा तेल
Image

केरोसिन को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा तेल

नई दिल्ली:
केंद्र की मोदी सरकार ने केरोसिन वितरण को लेकर बड़ा बदलाव किया है। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ने के बाद सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए नया नियम लागू किया है। अब राशन दुकानों के साथ-साथ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां—इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)—देशभर के चयनित पेट्रोल पंपों पर केरोसिन की बिक्री करेंगी। इससे लोगों को खाना पकाने और रोशनी के लिए वैकल्पिक ईंधन आसानी से मिल सकेगा।

सरकार ने बताया कि यह नई व्यवस्था 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जाएगी। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। खासतौर पर उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां पहले जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत केरोसिन की उपलब्धता नहीं थी।

जिले में सिर्फ दो पेट्रोल पंप को मिलेगी अनुमति
नए नियमों के तहत प्रत्येक जिले में अधिकतम दो पेट्रोल पंपों को ही केरोसिन वितरण की अनुमति दी जाएगी। इन पंपों पर अधिकतम 5,000 लीटर तक केरोसिन स्टॉक रखा जा सकेगा, जिसे आम लोग घरेलू उपयोग के लिए खरीद सकेंगे।

लाइसेंस नियमों में भी दी गई छूट
सरकार ने सप्लाई को तेज करने के लिए लाइसेंसिंग नियमों में ढील दी है। डीलरों को अब अलग से FORM XVIII लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही टैंक वाहनों को भी कुछ नियमों से राहत दी गई है, जिससे स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन प्रक्रिया में तेजी आएगी।

केरोसिन लेने के लिए जरूरी शर्तें

  • एक पेट्रोल पंप पर 5,000 लीटर से अधिक स्टॉक नहीं होगा
  • सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य
  • केरोसिन का उपयोग केवल खाना पकाने और रोशनी के लिए ही होगा
  • व्यावसायिक उपयोग पर पूरी तरह रोक
  • स्टोरेज और बिक्री का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य, कभी भी जांच संभव

60 दिनों के लिए लागू रहेगा नियम
सरकार ने साफ किया है कि यह व्यवस्था अस्थायी है। यह तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और अगले 60 दिनों तक या नए आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगी।

हाल के दिनों में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के बीच सरकार और तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि देश में फिलहाल ईंधन की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर खरीदारी न करें।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top