• Home
  • Bihar
  • बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरम: नीतीश के फैसले पर पुनर्विचार की मांग, निशांत को बताया ‘फ्यूचर सीएम’
Image

बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरम: नीतीश के फैसले पर पुनर्विचार की मांग, निशांत को बताया ‘फ्यूचर सीएम’

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच पटना में पोस्टर पॉलिटिक्स ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। खबर है कि नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की संभावना जताई जा रही है।

इसी बीच राजधानी पटना के अलग-अलग चौक-चौराहों पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टरों ने नई बहस छेड़ दी है। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की गई है। पोस्टर में लिखा है—
“जनता जनार्दन आपसे हाथ जोड़कर कर रहा पुकार, एक बार फिर से करें पुनर्विचार… अभी आप नहीं, मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार…”

सबसे खास बात यह है कि इन पोस्टरों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को “फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार” बताया गया है। इससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं। यह पहला मौका नहीं है जब निशांत कुमार को लेकर इस तरह की मांग उठी है, इससे पहले भी उनके राजनीति में आने को लेकर पोस्टर लगाए जा चुके हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं, तो अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं का एक वर्ग निशांत कुमार को आगे लाने की मांग कर रहा है, जिससे पार्टी के भीतर अलग-अलग संकेत सामने आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ ले सकते हैं। इसके बाद राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव संभव हैं और नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

फिलहाल, पोस्टर पॉलिटिक्स ने बिहार की सियासत में नया मोड़ ला दिया है। अब देखना होगा कि नीतीश कुमार अपने फैसले पर कायम रहते हैं या कार्यकर्ताओं की अपील का असर होता है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top