• Home
  • Elections
  • बेगूसराय-खगड़िया में आज राहुल गांधी की जनसभा, महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार
Image

बेगूसराय-खगड़िया में आज राहुल गांधी की जनसभा, महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

बेगूसराय/खगड़िया:
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार के बेगूसराय और खगड़िया जिलों में महागठबंधन के समर्थन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे यहां महागठबंधन प्रत्याशी अमिता भूषण (बेगूसराय) और डॉ. चंदन यादव (खगड़िया) के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने उतरेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी सुबह 11:50 बजे हेलिकॉप्टर से बेगूसराय पहुंचेंगे। यहां वे करीब एक घंटा 10 मिनट तक रुकेंगे और महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। बेगूसराय में आयोजित सभा में आसपास के कई जिलों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के आने की उम्मीद है। मंच से राहुल गांधी केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साध सकते हैं और बिहार में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और किसान मुद्दों पर जनता से संवाद करेंगे।

इसके बाद राहुल गांधी का काफिला खगड़िया के लिए रवाना होगा, जहां दूसरी चुनावी सभा होगी। इस सभा में भी वे महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. चंदन यादव के पक्ष में चुनावी माहौल को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। खगड़िया में राहुल गांधी की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती की है।

कांग्रेस के प्रदेश नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार चुनाव में महागठबंधन के लिए नई ऊर्जा भरने वाली साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। रैली स्थल पर बड़ी संख्या में जनता जुटने की संभावना है।

बेगूसराय और खगड़िया दोनों जगहों पर कांग्रेस, राजद और वाम दलों के वरिष्ठ नेता मंच साझा करेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इन सभाओं में केंद्र सरकार की “जनविरोधी नीतियों” और “रोज़गार संकट” जैसे मुद्दों पर भी हमला बोल सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि राहुल गांधी की मौजूदगी से बिहार के चुनावी समीकरण पर बड़ा असर पड़ेगा। वहीं स्थानीय कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रैली को सफल बनाने में जुटे हैं।

✍️ अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

पंचायत चुनाव में बड़ा प्रयोग: बिहार में पहली बार EVM से वोटिंग, एक वोटर–6 मशीनें, जनप्रतिनिधियों में मचा घमासान

बिहार में विधानसभा चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। वर्ष 2026…

ByByAjay ShastriDec 10, 2025

गढ़पुरा में डिग्री कॉलेज खोलने का रास्ता साफ, लड़कियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

गढ़पुरा प्रखंड में लंबे समय से डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र की छात्राओं की उच्च शिक्षा…

ByByAjay ShastriNov 29, 2025

बिहार चुनाव विवाद: 3 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी पर EC का स्पष्टीकरण; विपक्ष ने लगाए थे ‘वोट चोरी’ के आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में अचानक गरमाहट पैदा हो गई थी, जिसका…

ByByAjay ShastriNov 20, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top