• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय में जमीनी विवाद ने फिर लिया खूनी रूप, फायरिंग में एक को लगी गोली, कई घायल
Image

बेगूसराय में जमीनी विवाद ने फिर लिया खूनी रूप, फायरिंग में एक को लगी गोली, कई घायल

बेगूसराय जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित जोकिया बहियार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 9 कट्ठा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घायल निर्मल चौधरी ने बताया कि उक्त जमीन पर उन्हें कोर्ट से डिग्री प्राप्त है और उन्होंने वहां गेहूं की फसल लगाई थी। आरोप है कि विरोधी पक्ष के सोनू चौधरी, प्रेम शंकर चौधरी, रामलाल चौधरी समेत अन्य लोग हथियार के बल पर जबरन गेहूं काटकर दाऊनी कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर जब निर्मल चौधरी अपने लोगों के साथ खेत पर पहुंचे और इसका विरोध किया, तो पहले से तैयार दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसी दौरान फायरिंग भी शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

इस दौरान उपेंद्र चौधरी को गोली लग गई। वहीं, उमेश चौधरी (60 वर्ष), संतोष चौधरी और निर्मल चौधरी समेत कई लोग धारदार हथियार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। एसपी मनीष के निर्देश पर तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी घायलों को परिजनों और पुलिस की मदद से बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

‘कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती’: राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- देश में आंतरिक लड़ाई की मंशा कभी पूरी नहीं होगी

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद Giriraj Singh ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव, GDP और महंगाई को लेकर नए अनुमान जारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

बिहार में 61 राजस्व अधिकारियों का तबादला, भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

पटना। बिहार सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Muzaffarpur Hospital Fire Update: ICU में भीषण आग से चार की मौत, कई मरीज झुलसे, अस्पताल सील

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top