• Home
  • Breaking News
  • Assam Politics: पवन खेड़ा पर असम पुलिस की कार्रवाई, पासपोर्ट आरोपों के बाद बढ़ा विवाद
Image

Assam Politics: पवन खेड़ा पर असम पुलिस की कार्रवाई, पासपोर्ट आरोपों के बाद बढ़ा विवाद

असम/नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma की पत्नी को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता Pawan Khera विवादों में घिर गए हैं।

7 अप्रैल को असम पुलिस ने दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

क्या है पूरा मामला

हाल ही में पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी से जुड़े पासपोर्ट मामले को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वासर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

मुख्यमंत्री का कड़ा बयान

हिमंता बिस्वासर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पवन खेड़ा, पवन पेड़ा बन जाएगा… वो कांग्रेस नेता के नाम पर एक नाटक है, जिसमें कोई मिठास नहीं है।”

पुलिस की कार्रवाई

विवाद बढ़ने के बीच असम पुलिस ने 7 अप्रैल को दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि हिमंता बिस्वासर्मा ने वर्ष 2015 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था और वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री हैं।

यह मामला अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर कानूनी मोड़ लेता दिख रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि यह विवाद अदालत तक जाता है या सियासी स्तर पर ही सुलझता है।

Releated Posts

Bihar News: नेपाल का ‘62 रुपये’ नियम बना मुसीबत, सीमा पर सख्ती से बिहार के बाजारों में हड़कंप

नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों ने बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में हलचल मचा दी है। अप्रैल…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला

Bihar Crime News: हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Teacher Murder: भोजपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Bihar Teacher Murder: भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

UP Board Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top