• Home
  • Breaking News
  • Bihar Gas Crisis: सासाराम में गैस संकट पर बवाल, सड़क जाम कर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
Image

Bihar Gas Crisis: सासाराम में गैस संकट पर बवाल, सड़क जाम कर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

सासाराम। बिहार के सासाराम में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। नोखा बाजार में नाराज उपभोक्ताओं ने सासाराम-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर खाली गैस सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

सड़क पर उतरा गुस्सा

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सासाराम से आरा जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह ठप हो गई। इससे यातायात बाधित हुआ और आम जनजीवन पर भी असर पड़ा।

रात 2 बजे से लाइन, फिर भी नहीं गैस

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे रात 2 बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन सुबह तक गैस सप्लाई नहीं हुई। लंबे इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा भड़क गया।

ब्लैक मार्केटिंग का आरोप

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ वे महीनों से नंबर लगाकर इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केट में आसानी से मिल रहा है। इससे सप्लाई में गड़बड़ी और अंदरखाने खेल की आशंका जताई जा रही है।

उपभोक्ताओं की पीड़ा

एलपीजी उपभोक्ता मनोज सोनी ने बताया कि उन्होंने 1 मार्च को ही गैस के लिए नंबर लगाया था, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला।
वहीं मीरा देवी ने कहा कि उनके घर में एक महीने से चूल्हा ठंडा पड़ा है और रातभर लाइन में खड़े रहने के बावजूद गैस नहीं मिल सकी।

पुलिस पहुंची मौके पर

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, हालात ऐसे रहे कि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे।

एजेंसी पर सवाल

स्थानीय स्तर पर अभय इंडेन सर्विस गैस एजेंसी पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है।

सासाराम का यह विरोध सिर्फ गैस की कमी का मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी परेशानी का प्रतीक बन गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Releated Posts

बेगूसराय में RJD विधायक के मॉल में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

बेगूसराय। बेगूसराय शहर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

‘कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती’: राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- देश में आंतरिक लड़ाई की मंशा कभी पूरी नहीं होगी

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद Giriraj Singh ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव, GDP और महंगाई को लेकर नए अनुमान जारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

बिहार में 61 राजस्व अधिकारियों का तबादला, भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

पटना। बिहार सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026
1 Comments Text
  • plataforma987bet says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    plataforma987bet felt pretty solid from the start. The site’s well designed and easy to find what you’re looking for. Can’t hurt to check this one out. Check it out yourself here: plataforma987bet
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top