• Home
  • Breaking News
  • हवा में बंद हुआ एयर इंडिया फ्लाइट का इंजन, ‘PAN PAN’ कॉल के बाद सुरक्षित लैंडिंग
Image

हवा में बंद हुआ एयर इंडिया फ्लाइट का इंजन, ‘PAN PAN’ कॉल के बाद सुरक्षित लैंडिंग

नई दिल्ली/मुंबई। मुंबई से बेंगलुरु जा रही Air India की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान का इंजन हवा में बंद हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत ‘PAN PAN’ कॉल जारी की और फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

जानकारी के अनुसार, Airbus A320neo विमान AI2812 बुधवार-गुरुवार की देर रात मुंबई से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट लाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट को रात 2:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह करीब 2:30 बजे रवाना हुई। टेकऑफ के दौरान तेज आवाज और चिंगारी देखी गई, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। कई यात्रियों ने उड़ान के दौरान असहजता भी महसूस की।

हालांकि राहत की बात यह रही कि पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान को आगे की उड़ान के लिए रोक दिया गया और उसकी विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। बाद में यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के जरिए सुबह 4:45 बजे बेंगलुरु रवाना किया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि “9 अप्रैल को मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट AI2812 एक संभावित तकनीकी समस्या के कारण एहतियात के तौर पर टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटी। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और सभी मानकों के तहत इसकी जांच की जा रही है।”

यह घटना एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है, हालांकि समय रहते उठाए गए कदमों से एक बड़ा हादसा टल गया।

Releated Posts

Bihar News: नेपाल का ‘62 रुपये’ नियम बना मुसीबत, सीमा पर सख्ती से बिहार के बाजारों में हड़कंप

नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों ने बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में हलचल मचा दी है। अप्रैल…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला

Bihar Crime News: हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Teacher Murder: भोजपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Bihar Teacher Murder: भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

UP Board Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top