• Home
  • Breaking News
  • पटना हाई कोर्ट सख्त: बेगूसराय की रिंकू कुमारी मौत केस में पुलिस जांच खारिज, IG विकास वैभव को सौंपी SIT जांच
Image

पटना हाई कोर्ट सख्त: बेगूसराय की रिंकू कुमारी मौत केस में पुलिस जांच खारिज, IG विकास वैभव को सौंपी SIT जांच

पटना: पटना हाई कोर्ट ने बेगूसराय जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पांच साल पहले हुई रिंकू कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में स्थानीय पुलिस की जांच को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए इस केस की दोबारा जांच (Re-investigation) कराने का आदेश दिया है।

जस्टिस संदीप कुमार की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि पुलिस ने मामले की जांच को गलत दिशा में मोड़ दिया था। जहां मृतका के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया था, वहीं पुलिस ने बिना ठोस आधार के इसे आत्महत्या करार देते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी।

कोर्ट ने कहा कि “सही और निष्पक्ष जांच, निष्पक्ष सुनवाई के मौलिक अधिकार का अहम हिस्सा है” और इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

पैसों के विवाद से जुड़ा मामला

याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने कोर्ट में बताया कि रिंकू कुमारी ने अपने पड़ोस के दो लोगों को जमीन खरीदने के लिए 15 लाख रुपये एडवांस दिए थे। आरोप है कि पैसे हड़पने की नीयत से आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।

पंचायत के दबाव में 4 अप्रैल 2021 को पैसे लौटाने का वादा किया गया था। उसी दिन सुबह रिंकू स्कूल के लिए निकलीं, लेकिन दोपहर में उनका शव स्कूल परिसर में संदिग्ध हालत में मिला।

शव की स्थिति ने उठाए सवाल

मृतका का शव जिस हालत में बरामद हुआ, उसने आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए। शरीर पर धूल-मिट्टी लगी थी और गले में फंदा था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरू से ही प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की और FIR में नाम जोड़ने से इनकार किया।

IG विकास वैभव के नेतृत्व में SIT करेगी जांच

हाई कोर्ट ने अब इस केस को बेगूसराय पुलिस से हटाकर बिहार पुलिस के IG विकास वैभव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया है।

कोर्ट को उम्मीद है कि नई टीम निष्पक्ष तरीके से जांच कर सच्चाई सामने लाएगी और पीड़िता की बेटी तेजस्विनी कुमारी को न्याय मिलेगा।

पांच साल बाद जगी न्याय की उम्मीद

करीब पांच साल से न्याय के लिए संघर्ष कर रही तेजस्विनी कुमारी के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। अब सबकी नजर SIT जांच पर टिकी है कि क्या इस हाई-प्रोफाइल मामले में सच्चाई सामने आ पाएगी।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

‘कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती’: राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- देश में आंतरिक लड़ाई की मंशा कभी पूरी नहीं होगी

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद Giriraj Singh ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव, GDP और महंगाई को लेकर नए अनुमान जारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

बिहार में 61 राजस्व अधिकारियों का तबादला, भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

पटना। बिहार सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Muzaffarpur Hospital Fire Update: ICU में भीषण आग से चार की मौत, कई मरीज झुलसे, अस्पताल सील

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top