• Home
  • Breaking News
  • पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी! 48 घंटे में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन—4 चोर गिरफ्तार, सोने के गहने बरामद
Image

पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी! 48 घंटे में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन—4 चोर गिरफ्तार, सोने के गहने बरामद

राजधानी पटना के सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के रहमान अपार्टमेंट स्थित फ्लैट नंबर 202 को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल (गुरुवार) की दोपहर जब फ्लैट मालिक चंदन कुमार घर पर मौजूद नहीं थे, उसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

इस घटना का खुलासा शाम करीब 7:30 बजे हुआ, जब एक पड़ोसी की नजर फ्लैट के टूटे दरवाजे पर पड़ी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चंदन कुमार ने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और सोने के गहने समेत कई कीमती चीजें गायब हैं।

पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार ने खुद मोर्चा संभाला और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तकनीकी जांच और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी शुरू की गई।


महज 48 घंटे के भीतर पटना पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उनके पास से चोरी गया गोल्ड ज्वेलरी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा प्रेस ब्रीफिंग के जरिए करेगी।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top