• Home
  • Breaking News
  • बिहार में सरकार गठन पर मंथन तेज: नीतीश-ललन बैठक के बाद जेडीयू नेताओं की मैराथन मीटिंग, मंत्रिमंडल पर चर्चा
Image

बिहार में सरकार गठन पर मंथन तेज: नीतीश-ललन बैठक के बाद जेडीयू नेताओं की मैराथन मीटिंग, मंत्रिमंडल पर चर्चा

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजधानी पटना में लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार गठन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक अहम बैठक हुई। इस बैठक को सरकार गठन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद ललन सिंह सीधे जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे। यहां पहले से चल रही बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह भी शामिल हुए। इस दौरान नई सरकार के गठन और संभावित मंत्रिमंडल को लेकर गहन मंथन किया गया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में मंत्री पद के दावेदारों के नामों पर चर्चा के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति पर भी विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और श्रवण कुमार का कद नई सरकार में बढ़ सकता है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सत्ता परिवर्तन से पहले हो रही ये लगातार बैठकें इस बात का संकेत हैं कि सरकार गठन को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। गठबंधन के भीतर समन्वय और मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं।

फिलहाल, बिहार की राजनीति में हलचल अपने चरम पर है और अब सबकी नजरें आने वाले कुछ घंटों पर टिकी हैं, जब नई सरकार के गठन और नए चेहरे को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Releated Posts

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के अशलिल वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप, सुरक्षा कर्मी पर गंभीर सवाल…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख पटना…बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top