• Home
  • Bihar
  • Bihar News: प्रेम प्रसंग में नाबालिग का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी, घंटों बाद सुरक्षित उतारी गई
Image

Bihar News: प्रेम प्रसंग में नाबालिग का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी, घंटों बाद सुरक्षित उतारी गई

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की प्रेम प्रसंग में इस कदर जुनूनी हो गई कि वह करीब 200 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। तपती दोपहर में घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह घटना भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहियारा गांव की है। जानकारी के अनुसार, लड़की अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर टावर की चोटी पर जा बैठी और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन और महिला एसआई मधु कुमारी ने टीम के साथ मोर्चा संभाला। महिला पुलिस अधिकारी ने काफी धैर्य और सूझबूझ के साथ लड़की से बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया।

पुलिस ने लड़की को उसके प्रेमी से मोबाइल पर बात कराने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

इसके बाद लड़की को थाने लाया गया, जहां उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों के अनुसार, लड़की चार दिन पहले भी घर से भागकर सनदिया गांव चली गई थी, जहां वह एक युवक से प्रेम करती है। हालांकि, उस समय उसे समझाकर वापस घर ले आया गया था।

पुलिस ने बताया कि लड़की को फिलहाल महिला पुलिस की निगरानी में समझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। मामले को संवेदनशील मानते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top