• Home
  • Breaking News
  • बिहार में डीए बढ़ोतरी की तैयारी: कर्मचारियों-पेंशनरों को जल्द मिल सकती बड़ी राहत
Image

बिहार में डीए बढ़ोतरी की तैयारी: कर्मचारियों-पेंशनरों को जल्द मिल सकती बड़ी राहत

बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि पर विचार कर रही है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा।

अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में राज्य सरकार 1 जुलाई 2025 से 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दे रही है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद यह 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ था।

इस बढ़ोतरी का लाभ पहले ही राज्य के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और परिवार पेंशनधारकों को मिल चुका है। अब प्रस्तावित नई वृद्धि लागू होने पर एक बार फिर इन सभी वर्गों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, डीए में 2 प्रतिशत की इस संभावित बढ़ोतरी से राज्य सरकार के खजाने पर सालाना लगभग 1100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। इससे पहले 3 प्रतिशत की वृद्धि से करीब 918 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा था।

केंद्र सरकार पहले ही जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है, जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। आमतौर पर बिहार सरकार केंद्र के पैटर्न का अनुसरण करती है, इसलिए राज्य में भी इसी तरह का फैसला लिए जाने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

वहीं, छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से 257 प्रतिशत डीए मिल रहा है, जबकि पांचवें वेतन आयोग के कर्मचारियों के लिए यह दर 474 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि महंगाई भत्ते में संशोधन हर साल दो बार—जनवरी और जुलाई—में किया जाता है। इसका निर्धारण अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर किया जाता है, जिससे महंगाई के असर को संतुलित करने में मदद मिलती है।

अब सभी की नजर राज्य सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी है, जो आने वाले दिनों में लिया जा सकता है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top