• Home
  • Breaking News
  • पटना में पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, ज्वेलरी लूट केस में आरोपी घायल—हथियार बरामद
Image

पटना में पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, ज्वेलरी लूट केस में आरोपी घायल—हथियार बरामद

राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। यह घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के भूपतीपुर इलाके में कृषि अनुसंधान विभाग कार्यालय के पीछे स्थित आम के बगीचे में हुई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम एक आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए मौके पर लेकर गई थी। जब टीम बगीचे में छिपाए गए हथियार की तलाश कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक छिपाए गए देशी कट्टे से पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह पूरा मामला फुलवारी शरीफ के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट से जुड़ा है। बीते 19 अप्रैल को 5-6 हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को घायल करते हुए करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उदित नामक व्यक्ति की भूमिका सामने आई। उसकी निशानदेही पर दिलीप और रोहन का नाम उजागर हुआ। पूछताछ में दिलीप ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के नाम भी बताए।

पुलिस के अनुसार, लूट के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए थे और लूट का सामान बांटने के बाद हथियार को जक्कनपुर इलाके में छिपा दिया गया था। बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची, तभी उसने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया।

इस हमले में पुलिस अधिकारी हेमंत झा घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी दिलीप के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना एसएसपी कार्तिकेय मिश्रा ने बताया कि ज्वेलरी लूट में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।

इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

महिला आयोग के नोटिस पर पप्पू यादव का विवादित बयान, बोले— ‘रद्दी में फेंकते हैं’

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के एक बयान ने बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

बिहार में क्यों अटका मंत्रिमंडल विस्तार? नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भी फंसा पेंच, अब अमित शाह करेंगे अंतिम फैसला

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे के बाद भी नए…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

नवगछिया में दर्दनाक हादसा: शौचालय टंकी में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

बिहार के नवगछिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शौचालय टंकी में काम करने उतरे…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

शेखपुरा में बढ़ता HIV संक्रमण: 3 महीनों में 21 नए मरीज, जिला बनता नया हॉटस्पॉट

बिहार का शेखपुरा जिला अब HIV संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता का विषय बनता जा रहा…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top